
सचिन वाजे केस संसद में उठाने वाली नवनीत राणा का आरोप- शिवसेना सांसद ने जेल में डालने की धमकी दी
AajTak
निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने लोकसभा में सचिन वाजे को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर सवाल उठाए थे. इसके बाद शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दी.
एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से ही महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार घिरी हुई है. अब एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिससे शिवसेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है. नवनीत कौर का कहना है कि संसद में उन्होंने ठाकरे सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद अरविंद सावंत ने उन्हें जेल में डालने की धमकी दी है. 'तेरे को भी जेल में डालेंगे...' लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी में नवनीत कौर राणा ने लिखा है कि मनसुख हिरेन की हत्या और सचिन वाजे के मामले को लेकर जब उन्होंने संसद में ठाकरे सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, तो संसद की लॉबी में ही शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें जेल में डालने की धमकी दे दी. उनके मुताबिक शिवसेना सांसद ने उनसे कहा कि "तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे."
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










