
सचिन पायलट ने पिता की पुण्यतिथि पर होने वाले दौसा कार्यक्रम को किया रद्द, राजनीतिक अटकलें तेज
AajTak
अब जितिन प्रसाद का बीजेपी में शामिल होना, पायलट गुट का फिर राजस्थान में सक्रिय होना और अब सचिन का दौसा कार्यक्रम रद्द, सियासी गलियारों में इस समय चर्चा काफी ज्यादा हो रही है.
राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर विवाद का विषय बन रही है. एक बार फिर सचिन पायलट के समर्थकों ने पार्टी हाई कमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपील की जा रही है कि उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णायक फैसला लिया जाए. अब इस बीच सचिन पायलट की तरफ से एक बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस बार वे अपने पिता की पुण्यतिथि पर होने वाले दौसा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. उन्होंने उसे रद्द कर दिया है. सचिन पायलट ने रद्द किया दौसा कार्यक्रम
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










