
सचिन तेंदुलकर ने लिए अजीबोगरीब विकेट पर मजे, बोले- गली क्रिकेट में ऐसा नहीं होता
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के प्लेयर हेनरी निकोल्स अजीबोगरीब तरीके से कैच आउट हुए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...
भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए न्यूजीलैंड के प्लेयर हेनरी निकोल्स का वीडियो शेयर करते हुए मजे लिए हैं. सचिन ने कहा कि गली क्रिकेट में ऐसा नहीं होता है. दरअसल, निकोल्स ने शॉट मारा था, तो दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज के बैट से बॉल टकराकर हवा में उछली और फील्डर ने उसे कैच कर लिया था.
इस तरह हेनरी निकोल्स अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ऐसे में सचिन ने भी वीडियो शेयर करते हुए जमकर मजे लिए हैं. सचिन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- गली क्रिकेट में ऐसा नहीं होता. यहां हम नॉन स्ट्राइकर (दूसरे छोर पर खड़े) को ही आउट करार दे देते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में आउट हुए निकोल्स
दरअसल, यह पूरा मामला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का है. दोनों टीम के बीच तीसरा यानी आखिरी टेस्ट लीड्स में (23 जून) यह टेस्ट खेला जा रहा है. मैच में मेहमान न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ.
कीवी टीम ने 83 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे. यहां से हेनरी निकोल्स और डेरेल मिचेल ने पारी को संभाला, लेकिन निकोल्स अपनी खराब किस्मत के कारण आउट हो गए. उन्होंने 99 बॉल खेलकर सिर्फ 19 रन बनाए.
𝑰𝒏 𝒈𝒖𝒍𝒍𝒚 𝒄𝒓𝒊𝒄𝒌𝒆𝒕, 𝒘𝒆'𝒅 𝒅𝒆𝒄𝒍𝒂𝒓𝒆 𝒕𝒉𝒆 𝒏𝒐𝒏-𝒔𝒕𝒓𝒊𝒌𝒆𝒓 𝒐𝒖𝒕 🤪#CricketTwitter https://t.co/vLBl5Rd4eh

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











