
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
ABP News
Ramadan 2026 Saudi Arabia Moon Sighting: इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान 18 फरवरी से सऊदी अरब में शुरू हो जाएगा. 17 फरवरी को वहां रमजान का चांद नजर आ गया है.
सऊदी अरब में रमजान का चांद देखा गया है. इसी के साथ पारंपरिक रूप से पवित्र महीना रमजान की शुरुआत हो चुकी है. रमजान 1447/2026 का चांद देखा गया है. कल यानी बुधवार 18 फरवरी 2026 को रमजान 1447 का पहला दिन होगा. इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना रमजान माना जाता है. इस दिन इस्लाम समुदाय के लोग पूरे महीने खुदा की इबादत करते हैं. यह हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है.
इस महीने की शुरुआत शाबान के महीने के अंत से होती है. इसके साथ ही खाड़ी देशों में रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है. भारत में चांद सऊदी अरब में रमजान के शुरुआत के अगले दिन यानी 24 घंटे बाद नजर आएगा. दरअसल, 17 फरवरी को अमावस्या का दिन है. इस वजह से भारत में चांद दिखना संभव नहीं है.
BREAKING NEWS: Ramadan 1447/2026 Crescent has been SIGHTED Subsequently, tomorrow i.e Wednesday, 18 February 2026 will be the first day of Ramadan 1447Ramadan Mubarak! pic.twitter.com/2BM3pbZPSh

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












