
सऊदी अरब ने पाकिस्तान में खेला ये बड़ा दांव, क्या पड़ेगा पछताना?
AajTak
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच तेल रिफाइनरी स्थापित करने को लेकर समझौता हुआ है. यह रिफाइनरी पाकिस्तान की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी होगी. सऊदी इसमें 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है. लेकिन इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चिंताएं भी बहुत हैं.
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर बंदरगाह पर एक तेल रिफाइनरी स्थापित करने को लेकर समझौता हुआ है. सऊदी अरब इस डील के तहत रिफाइनरी के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है. हालांकि, ग्वादर में बनाई जाने वाली इस रिफाइनरी को लेकर चिंताएं अभी से शुरू हो गई हैं क्योंकि बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों में पहले से ही विदेशी निवेशकों के प्रति भारी गुस्सा है.
स्थानीय लोग मानते हैं कि विदेशी निवेशक पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता है.
बलूचिस्तान के चरमपंथी समूह भी अक्सर विदेशी निवेशकों को अपना निशाना बनाते रहे हैं. चरमपंथियों ने बलूचिस्तान में कई चीनी प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाया है और विदेशी नागरिकों की हत्या भी की है. चरमपंथी चीन के कब्जे वाले ग्वादर बंदरगाह पर काम करने वाले चीनी नागरिकों को अपना निशाना बनाते रहे हैं.
मई 2019 में ग्वादर के फाइव स्टार होटल पर चरमपंथी हमला हुआ था जिसमें चीनी लोग ठहरे हुए थे. इसके बाद साल 2018 में बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में तीन चीनी इंजीनियर घायल हुए थे.
विदेशी निवेशकों से नाराज बलूचिस्तान के लोग
महंगाई, गरीबी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझते पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत बेहद खराब स्थिति में है. यहां के अधिकतर लोग भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम जनसंख्या वाला प्रांत है. वहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है फिर भी यह पाकिस्तान का सबसे गरीब प्रांत है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विदेशी निवेशकों की मदद से प्रांत में संसाधनों का दोहन हो रहा है और उनका हक मारा जा रहा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







