
सऊदी अरब के लिए सिरदर्द बने पाकिस्तानी भिखारी, कार्रवाई की दी चेतावनी
AajTak
सऊदी अरब ने पाकिस्तान से हज और उमराह यात्रा के बहाने आ रहे भिखारियों पर रोक लगाने की मांग की है. सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो पाकिस्तानी हज और उमराह तीर्थयात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
सऊदी अरब ने भिखाड़ियों को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग धार्मिक यात्रा पर जाते हैं, लेकिन वहां रहकर वे भीख मांगने लग जाते हैं. सऊदी किंगडम इसे एक बड़ी समस्या मान रहा है. सऊदी अरब ने पाकिस्तान से कहा है कि वे इन्हें कंट्रोल करें, और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कुछ पाबंदियां भी लगाई जा सकती है.
दरअसल, सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने उमराह वीजा लेकर सऊदी में प्रवेश को काबू करने का सख्त निर्देश दिया है. इसके जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने "उमराह अधिनियम" पेश करने का फैसला किया है, जिससे ट्रैवल एजेंसियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो आमतौर पर वीजा और अन्य कामकाज करते हैं.
यह भी पढ़ें: वो गुट, जिसका काम ही UNSC में भारत की पक्की सदस्यता को रोकना है, पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की भी शामिल, क्या है वजह?
सऊदी को किया गया था आश्वस्त
सऊदी ने पाकिस्तानी सरकार से भी अपील की है वे ऐसे उपाय ढूंढें जिनसे भिखारी धार्मिक यात्रा के बहाने सऊदी अरब में प्रवेश न कर सकें. पिछले साल, सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की के साथ बैठक में, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने आश्वस्त किया था और भिखाड़ियों को पाकिस्तान भेजने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी.
पाकिस्तानी एजेंसियां भिखाड़ियों पर कर रही कार्रवाई

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









