
'संस्कृत छात्रों को पुरस्कार, मदरसों के बच्चों को क्यों नहीं...', SP सासंद ने योगी सरकार पर उठाया सवाल
AajTak
सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि मदरसों के बच्चों को पुरस्कार क्यों नहीं दिया गया. यह एक बड़ा सवाल है कि मदरसों के मेधावी छात्रों को क्यों नहीं सम्मानित किया गया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने मदरसे से जुड़े बच्चों को सम्मानित किए जाने पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालय और यूपी बोर्ड के विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया है, सम्मानित किया है. सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने मदरसा बोर्ड के बच्चों को क्यों नहीं स्वागत किया?
सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि मदरसों के बच्चों को पुरस्कार क्यों नहीं दिया गया. मदरसों के मेधावी छात्रों को क्यों नहीं सम्मानित किया गया? यह एक बड़ा सवाल है.
मेधावी स्टूडेंट्स को मिले थे सर्टिफिकेट, टैबलेट और 1 लाख रुपये
बता दें कि पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट, टैबलेट और 1 लाख रुपये देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भी ट्रांसफर करवाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया था.
योगी सरकार के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता ने मदरसों के मेधावी बच्चों की बात करते हुए सवाल उठाया. उन्होंने कहा इस मुद्दे को एक बड़ा सवाल बताते हुए पेश किया और सरकार को मदरसों के छात्र-छात्राओं की तरफ ध्यान दिलाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: UP: अपना 'किला' वापस ले पाएगी समाजवादी पार्टी? देखिए राजतिलक में इटावा से 'आजतक' का 'हेलिकॉप्टर शॉट'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










