
संसद से सजा मिलने के बाद महुआ मोइत्रा के दोनों हाथ आया लड्डू, नई पारी-नया जोश
AajTak
महुआ मोइत्रा को सजा मिल चुकी है, लेकिन दोनों हाथों में लड्डू भी देख सकते हैं. ममता बनर्जी और सोनिया गांधी का साथ. महुआ मोइत्रा के पास कोर्ट जाने का विकल्प खुला है. सवाल है कि अपने वोटर को वो कैसे समझा पाएंगी कि संसद की लॉगिन-पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी शेयर करने में कुछ भी गलत नहीं है?
महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित कर दिया गया है. ममता बनर्जी सहित महुआ मोइत्रा की फिक्र करने वाले सभी नेताओं को पहले से ही ऐसी आशंका थी. महुआ मोइत्रा के निष्कासन को विपक्ष लोकतंत्र की हत्या बता रहा है, और बीजेपी का कहना है कि महुआ मोइत्रा ने बतौर सांसद मिले विशेषाधिकार की धज्जियां उड़ाई है.
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा पहुंची महुआ मोइत्रा पर आरोप था कि उन्होंने संसद से जुड़ी लॉगिन आईडी और पासवर्ड एक बाहरी व्यक्ति को दे दिया था. आरोप ये भी था कि 2019-23 के बीच महुआ मोइत्रा के लॉगिन से 61 बार सवाल पूछा गया, जिसमें कारोबारी दर्शन हीरानंदानी की दिलचस्पी थी.
संसद की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित करके महुआ मोइत्रा को संसद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया. अपने खिलाफ फैसले को लेकर महुआ मोइत्रा ने कई सवाल उठाये हैं, जिनमें से एक है - आरोप लगाने वाले बिजनेसमैन को क्यों नहीं बुलाया गया?
महुआ मोइत्रा के पास कोर्ट जाने का भी विकल्प है, लेकिन लोक सभा चुनाव में भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है. एक वक्त ऐसा भी रहा जब महुआ मोइत्रा लड़ाई में अकेले पड़ती नजर आ रही थीं, लेकिन अब उनके सपोर्ट में सिर्फ ममता बनर्जी ही नहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी खड़ी हो गयी हैं - और ये मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में महुआ मोइत्रा की अहमियत के साथ साथ भविष्य की राजनीति की ओर भी इशारा कर रहा है.
महुआ मोइत्रा के पास अब क्या विकल्प बचे हैं
आखिरी अदालत तो जनता की अदालत ही होती है, लेकिन उससे पहले महुआ मोइत्रा चाहें तो इंसाफ पाने के लिए कानून की अदालत में भी जा सकती हैं. जनता की अदालत में ही 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी 'चौकीदार चोर है' जैसे नारे लगाते रहे, लेकिन लोगों ने पहले के मुकाबले ज्यादा बहुमत के साथ बीजेपी को फिर से सत्ता सौंप दी. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादियों से संपर्क रखने वाला' साबित करने की कोशिश हुई.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







