
संसद में रेल मंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष, 'अच्छी बात है आपने कॉन्सेप्ट दिया, लेकिन क्या देश केवल कॉन्सेप्ट पर चलेगा?'
AajTak
राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छी बात है कि फ्रेट कॉरिडोर का कॉन्सेप्ट आपने दिया, लेकिन क्या देश केवल कॉन्सेप्ट पर चलेगा, आपको काम तो दिखाना पड़ेगा.
राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर गुरुवार को हुई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया. अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए ये साफ कहा कि रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि न्यू ट्रैक्स, न्यूलाइन, गेज कन्वर्जन, डबलिंग और ट्रिपलिंग की बात करें तो 2009 से 2014 में मात्र 1520 किलोमीटर हर साल था, जो दुगना होकर 2,531 किमी प्रतिवर्ष हो गया है और इस साल का टार्गेट 3000 किमी से ज्यादा है.
रेलवे का विद्युतीकरण बड़ी चुनौती उन्होंने कहा कि सरकार जब सत्ता में आई तो रेलवे के विद्युतीकरण काम बहुत ही चुनौती भरा था. 2009 से 2014 के बीच विद्युतीकरण जहां 608 किलोमीटर प्रतिवर्ष होता था वहीं 2014-19 के बीच 3440 किलोमीटर प्रतिवर्ष किया गया, जो अब 50 हजार किलोमीटर तक पहुंच गया है.
कैपिटल इनवेस्टमेंट दोगुना रेलमंत्री ने बताया कि 2009-14 के बीच रेलवे में सिर्फ 45980 करोड़ रुपए का कैपिटल इनवेस्टमेंट हुआ था. 2014-19 के बीच इसे दोगुना कर 99511 करोड़ किया गया है. इस साल 2 लाख करोड़ का कैपिटल इनवेस्टमेंट किया गया है.
क्या देश केवल कॉन्सेप्ट पर चलेगा?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर की बात करें तो उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अच्छी बात है कि आपने यह कॉन्सेप्ट दिया, लेकिन काम क्या किया? क्या देश केवल कॉन्सेप्ट पर चलेगा, आपको काम तो दिखाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 2006 में फ्रेट कॉरिडोर की नींव रखी गई और तब से 2014 तक एक भी शुरू नहीं हुआ था. लेकिन आज 1,010 किलोमीटर तक के फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो चुके हैं'.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










