
संसद पर हमले के लिए देश के कोने-कोने से हमलावर कैसे एक साथ आए?
AajTak
संसद की सुरक्षा में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक हुई, आनन-फ़ानन में क्या फ़ैसले लिए गए और घुसपैठियों का मकसद क्या था, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ लिया लेकिन मंत्रालय को बांटने के लिए क्या फॉर्मुला बनाया जाएगा, क्यों बाइडेन ने इज़रायल की सरकार को कट्टर कहा, क्या इज़रायल-हमास युद्ध के बीच में ही अमेरिका अपने हाथ खड़े कर सकता है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दिक़ी से.
साल 2001 में पुराने संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था, आज ही के दिन. इस मौके पर श्रद्धांजली सभा आज आयोजित की गई थी लेकिन कुछ लोग बाहर प्रदर्शन करने लगे, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके कुछ देर बाद लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सदन के भीतर घुस गए. दोनों दर्शक दीर्घा से कूदे थे. उस वक्त बंगाल से भाजपा के सांसद खेगेन मुर्मू बोल रहे थे. घुसपैठियों ने स्प्रे से सदन में धुआं फैला दिया. इससे से लोकसभा में अफरातफरी मच गई. कुछ सांसदों ने घुसपैठियों को पकड़ कर पीटने लगे, सभी सांसद सदन से बाहर आ गए और मीडिया से आपबीती सुनाई.
इस पूरे घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी उनसे पूछछात कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये चूक कैसे हुई, सुनिए 'दिन भर' में.
कैबिनेट बंटवारे का क्या होगा फ़ॉर्मुला?
तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी आज दो राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने शपथ भी ले ली. मध्यप्रदेश में मोहन यादव ने और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने, दोपहर एक बजे के करीब राज्यपाल मंगूभाई ने शपथ दिलवाए. इसके बाद चार बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी में विष्णुदेव साय ने भी अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लिया.
दोनों ही कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे और उनके साथ राष्ट्र और राज्य के सभी बड़े नेता भी मंच से बैठे थे. कई बड़ो नामों को पीछे रखकर भाजपा नए चेहरों को सामने लेकर आई है, लेकिन अभी कैबिनेट का बंटवारा होना बाकी है. ये काम भी पार्टी के लिए एक टेढ़ी खीर साबित होने वाली है. इस रास्ते से भाजपा कैसे पार पाएगी, सुनिए 'दिन भर' में.
अमेरिका ने इज़रायल को अकेला छोड़ दिया?

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








