
संसद की सुरक्षा में चूक: दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट को सौंपी गई जांच, इन जगहों पर हो रही है छापेमारी
AajTak
संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. लोकसभा कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए. इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई. इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट को जांच सौंपी गई है. पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
संसद में लोकसभा की कार्रवाही के दौरान हुए हंगामे और विरोध प्रदर्शन की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है. दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट अब इस मामले की तफ्तीश करेगी. संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में मौजूद चारों आरोपियों को स्पेशल सेल को सौंपा जा रहा है. इस सेल की कई दर्जन टीमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. संसद में हुई इस गंभीर घटना को जांच एजेंसियां राष्ट्र विरोधी हरकत के रूप में देख रही हैं. यही वजह है कि चारों आरोपियों सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम आजाद और अमोल शिंदे से लगातार पूछताछ की जा रही है. उनसे जुड़ी कड़ियां खोजी जा रही हैं.
इससे पहले दिल्ली पुलिस चारों आरोपियों को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची. शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि संसद के बाहर से पकड़े गए नीलम और अमोल के पास मोबाइल फोन नहीं था. इनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र और बैग भी नहीं था. पूछताछ के दौरान दोनों ने किसी भी संगठन से संबंध होने से इंकार किया है. उनका दावा है कि उन्होंने खुद से प्रेरित होकर संसद में हंगामा किया है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस साजिश में कुल 6 लोग शामिल थे. इनमें से दो लोगों ने संसद के अंदर हंगामा किया, तो दो ने बाहर. एक आरोपी हंगामे से पहले डर के मारे भाग गया. छठे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि संसद भवन के अंदर और बाहर जिस स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, वो किसी भी तरह के केमिकल युक्त या विस्फोटक नहीं था. प्राथमिक परीक्षण में पता चला है कि वो एक कलर स्प्रे है, जो आमतौर पर उत्सव के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. दोनों जगह इस्तेमाल किए गए स्प्रे का कंपोजीशन एक जैसा ही मिला है. इसे संसद भवन के विजिटर एंट्री गेट से अंदर लाया गया था. इस मामले के सामने आने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संसद भवन परिसर के भीतर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्रिल कर सुनिश्चित किया है कि भविष्य में इस तरह का खतरा दोबारा न पैदा हो. स्प्रे सैंपल को परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है.
इस घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रुके थे. चारों विक्की शर्मा नामक एक शख्स के दोस्त हैं, जो कि मूल रूप से हिसार का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले थे. इसके बाद पूरी साजिश रची गई थी. इसके बाद तय दिन पर संसद में दर्शक बनकर दो लोग घुसे. उनकी योजना प्रतीकात्मक विरोध की थी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल संसद की सुरक्षा व्यवस्था का है. सुरक्षा एजेंसियां द्वारा की गई इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद चारों आरोपी अपने मकसद में कामयाब रहे.
संसद में हुए हंगामे के बाद होगा सिक्योरिटी रिव्यू
सूत्रों के मुताबिक, ऑल पार्टी फ्लोर लीडर्स की मीटिंग में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसे बहुत गंभीर मामला बताया है. उन्होंने गृह मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी को पत्र भी लिखा है. नई संसद भवन के सिक्योरिटी सिस्टम का नए सिरे से रिव्यू किया जाएगा. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अब फुल बॉडी स्कैनर लगाने की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही नई संसद में अलग-अलग गेट से एंट्री की व्यवस्था की जाएगी. हालांकि, पहले भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद ही थी. संसद भवन में तीन लेयर की सुरक्षा होती है. इसमें संसद परिसर की सुरक्षा सीआरपीएफ के पास रहती है. मुख्य भवन की सुरक्षा का जिम्मा जॉइंट सिक्योरिटी सेक्रेटरी के पास होता है, जो पूरे संसद परिसर की सुरक्षा को देखता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










