
संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के हवाले... लोकसभा में 31% तो राज्यसभा में 38 फीसदी काम, जनता के 204 करोड़ बर्बाद!
AajTak
मानसून सत्र में लोकसभा में जिन सांसदों को 120 घंटे देश के हित में चर्चा करनी थी, वहां केवल 37 घंटे काम हुआ. 83 घंटे बर्बाद कर दिए गए. यानी 31 फीसदी काम हुआ. 69 फीसदी समय मेरी सियासत-तुम्हारी सियासत के नाम हंगामे में बहा दिया गया और यही राज्यसभा में हुआ. जहां 120 घंटे के काम के नाम पर 47 घंटे काम करके सांसदों ने अपने हित के हंगामे के कारण देशहित के 73 घंटों को बर्बाद होने दिया. यानी 38 फीसदी काम किया.
देश के बड़े समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि सड़कें अगर खामोश रहेंगी तो संसद आवारा हो जाएगी. उनका मतलब ये था कि किसी भी लोकतंत्र को जगाए रखने के लिए जनता को खुद जागते रहना होगा. इसीलिए ये नारा याद कराके हम आपको संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन का वो हिसाब याद दिलाना चाहते हैं, जो बताता है कि 120 घंटे जिस लोकसभा को चलना था, वहां केवल 37 घंटे काम हुआ है.
मानसून सत्र में लोकसभा में जिन सांसदों को 120 घंटे देश के हित में चर्चा करनी थी, वहां केवल 37 घंटे काम हुआ. 83 घंटे बर्बाद कर दिए गए. यानी 31 फीसदी काम हुआ. 69 फीसदी समय मेरी सियासत-तुम्हारी सियासत के नाम हंगामे में बहा दिया गया और यही राज्यसभा में हुआ. जहां 120 घंटे के काम के नाम पर 47 घंटे काम करके सांसदों ने अपने हित के हंगामे के कारण देशहित के 73 घंटों को बर्बाद होने दिया. यानी 38 फीसदी काम किया. 62 फीसदी समय का जनता के लिए इस्तेमाल ही नहीं किया गया.
आम आदमी तो संसद से 350 किमी दूर उत्तर प्रदेश के बलिया में भी सोचता रहता है कि उम्मीद की कोई किरण तो जनप्रतिनिधि ही निकाल सकते हैं. जहां जनता का इलाज बिजली ना होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जाता है. यही आम आदमी इस भरोसे में रहता है कि जिन्हें चुनकर संसद भेजा है, वही सार्थक बहस करके नई अलग जगाएंगे.
जनता के 204 करोड़ रुपए बर्बाद!
जिन्हें अलख जगानी थी, उन सांसदों ने देश की संसद के मानसून सत्र में क्या किया? इसका हिसाब सुनकर हंसी आएगी. लोकसभा में 83 घंटे काम नहीं हुआ. यानी 124 करोड़़ 50 लाख रुपए जनता का बर्बाद कर दिया गया. राज्यसभा में 73 घंटे की बर्बादी मतलब 80 करोड़़ रुपए. मतलब दोनों सदनों में मिलाकर 204 करोड़ 50 लाख रुपए बर्बाद कर दिए गए.
79वें स्वतंत्रता दिवस पर 79 घंटे भी नहीं चली संसद देश जब 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाता है. तब उस दौरान मानसून सत्र में 79 घंटे भी संसद नहीं चलती और जिस तरह चलती है, उसका हिसाब सुनेंगे तो लगेगा कि क्या इसीलिए सांसद चुने जाते हैं. 24 जुलाई को लोकसभा 12 मिनट चली. 1 अगस्त को लोकसभा 12 मिनट चल पाई. 23 जुलाई को लोकसभा 18 मिनट चली. 4 अगस्त को 24 मिनट में लोकसभा को स्थगित करना पड़ा. 21 दिन में केवल 5 दिन लोकसभा 1 घंटे या उससे ज्यादा चली. जहां घंटाभर बैठकर सांसद काम नहीं कर सकते हैं. उन्हें ही 5-5 साल की जिम्मेदारी देकर जनता भेज देती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










