
संविधान के 75 साल... PM मोदी ने दिया मंत्र- अभी से तैयारी में जुट जाएं नेता-कार्यकर्ता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मीटिंग में एनडीए की मजबूती पर जोर दिया और पार्टी नेताओं से कहा कि अलग-अलग विषयों पर एक आवाज में बोलें. मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक साल में कम से कम दो बार हो. संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की जरूरत है और संविधान के 75 वर्ष होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने एनडीए के सहयोगियों से संवैधानिक मूल्यों और इससे जुड़े आगे के कार्यों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. हमने सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की. हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मीटिंग में एनडीए की मजबूती पर जोर दिया और पार्टी नेताओं से कहा कि अलग-अलग विषयों पर एक आवाज में बोलें. मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक साल में कम से कम दो बार हो. संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की जरूरत है और संविधान के 75 वर्ष होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. अपने-अपने राज्य में संविधान के 75 वर्ष को लेकर तैयारी करें.
'लोगों की समस्याओं...'
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हर भारतीय को यह समझाने की जरूरत है कि संविधान का महत्व है और उसके मूल्य क्या हैं. लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें दूर करना जरूरी है. लोगों का कल्याण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.
पीएम मोदी ने एनडीए मुख्यमंत्रियों को बताया कि संविधान के 75 वर्ष मनाने के लिए केंद्र सरकार ने मंत्रियों का एक ग्रुप बनाया है. पीएम मोदी ने आने वाले महीनों के लिए एनडीए सहयोगी दलों को 11 सूत्रीय एजेंडा भी दिया.
यह भी पढ़ें: 'आने वाले 75 और साल बर्बाद नहीं करने चाहिए...', भारत-PAK रिश्तों, वाजपेयी-मोदी पर बोले नवाज शरीफ

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







