
संभल SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी खुद उतरे सड़क पर, RRF और PAC के साथ किया फ्लैग मार्च
AajTak
SAMBHAL POLICE FLAG MARCH: SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ RAF और PAC की टीमें शामिल रहीं.
14 मार्च को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के चलते उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. गुरुवार को संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज चौधरी खुद सड़कों पर उतरे. पुलिस अधिकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) और रिजर्व रेस्पॉन्स फोर्स (RRF) की पांच कंपनियों के साथ फ्लैग मार्च और पैदल मार्च किया. यह मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों और होली की चौपाई के जुलूस वाले रास्तों पर केंद्रित रहा. SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ RAF और PAC की टीमें शामिल रहीं.
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए. मार्च का उद्देश्य होली और जुमे की नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था.
होली और जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता 14 मार्च को होली का त्योहार और रमजान माह का दूसरा जुमा एक ही दिन होने से प्रशासन पहले से ही सतर्क है. बीते दिनों संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.
SP बिश्नोई ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दोनों समुदाय शांति के साथ अपने त्योहार मनाएं. इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. CO अनुज चौधरी ने भी लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं और संवेदनशीलता बरतें.
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने होली की चौपाई के जुलूस वाले मार्गों और संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान दिया. जामा मस्जिद के आसपास और मुख्य बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
इसके अलावा, CCTV कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासन ने दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक कर सहमति बनाई है कि होली के रंग खेलने के बाद दोपहर 2:30 बजे से जुमे की नमाज अदा की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










