
संभल में 46 साल से बंद मंदिर में हुआ भंडारा, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
AajTak
खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर के 46 साल बाद कपाट खुले तो शनिवार को मंदिर पर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया. मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के साथ ही भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया.
यूपी का संभल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर के 46 साल बाद कपाट खुले तो शनिवार को मंदिर पर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया. मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के साथ ही भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया. भंडारे का आयोजन करने वाले लोगों का कहना था कि मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में आज 46 साल बाद पहले भंडारे का आयोजन किया गया है.
14 दिसंबर को खुला था ताला
संभल में 14 दिसंबर को मोहल्ला खग्गू सराय में मुस्लिम आबादी के बीचों बीच प्राचीन कर्तिकेय महादेव मंदिर का डीएम-एसपी ने ताला खुलवाया था. तब से संभल समेत आसपास के इलाकों से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है.
यह भी पढ़ें: संभल में मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, टूटकर गिरा बिजली का तार, सपा सांसद-विधायक के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष के इलाके में एक्शन
भंडारे का हुआ आयोजन
1978 में हुए दंगे के बाद से ये मंदिर बंद था. करीब 46 साल बाद इसके कपाट खुले हैं. श्रद्धालुओं ने शनिवार को उत्साहित होकर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन किया. इस दौरान प्रसाद के रूप में सब्जी,पूड़ी और हलवे का प्रसाद तैयार किया गया. जिसके बाद पहले मंदिर में भगवान को भोग लगाया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










