
संभल में अब मिली 250 फीट गहरी रानी की बावड़ी, मिट्टी से भर दी गई थी ऐतिहासिक विरासत, राजस्व विभाग करा रहा खुदाई
AajTak
संभल में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच चंदौसी में राजस्व विभाग ने एक जमीन की खुदाई की तो उसके नीचे बावड़ी मिली. दरअसल, चंदौसी का लक्ष्मण गंज क्षेत्र 1857 से पहले हिंदू बाहुल्य था. यहां सैनी समाज के लोग रहते थे.
यूपी के संभल में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच चंदौसी में शनिवार को राजस्व विभाग ने एक जमीन की खुदाई की तो उसके नीचे एक विशालकाय बावड़ी मिली है. दरअसल, चंदौसी का लक्ष्मण गंज क्षेत्र 1857 से पहले हिंदू बाहुल्य था. यहां सैनी समाज के लोग रहते थे. लेकिन अब यहां मुस्लिम आबादी ज्यादा संख्या में हैं. संभल में 46 साल पुराने मंदिर मिलने के बाद DM को एक शिकायती पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि लक्ष्मण गंज में पहले बिलारी की रानी की बावड़ी थी.
इसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए. शनिवार को राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह इलाके के नक्शे के साथ वहां पहुंचे थे. बाबड़ी बस्ती के बीचों बीच जब एक इलाके की खुदाई की गई तो जमीन से प्राचीन इमारत निकलनी चालू हो गई.
क्या बोले राजस्व अधिकारी
आजतक से बात करते हुए नायब तहसीलदार ने बताया की खुदाई के दौरान दो मंजिला इमारत दिखाई दे रही है. बावड़ी का कुआं और तालाब भी अभिलेखों में दर्ज है. यहां सुरंग भी निकल सकती है. अधिकारी ने बताया कि यह बावड़ी काफी विशालकाय दिख रही है, जो मिट्टी के ढेर में दब गई थी. अब मिट्टी हटाकर इसकी जांच की जा रही है. आगे भी नक्शे के आधार पर जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें: संभल में 46 साल से बंद मंदिर में हुआ भंडारा, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उधर, संभल में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम शनिवार को कल्कि मंदिर पहुंची थी. संभल में ASI टीम ने पांच अलग-अलग लोकेशन का सर्वे किया था, जिसमें 19 कुएं और 5 तीर्थ शामिल थे. एएसआई की टीम ने संभल के कल्कि मंदिर में स्थित प्राचीन कृष्ण कूप का सर्वे किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










