
संभल की जामा मस्जिद पर क्यों है फाइट? कोर्ट के आदेश से पुलिस के एक्शन तक जान लीजिए हर सवाल के जवाब
AajTak
यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराए जाने से विवाद बढ़ गया और हिंसा भड़क गई. करीब 4 घंटे तक बवाल हुआ. कई जगह पथराव हुआ और वाहनों में आगजनी की गई. इस मामले में अब स्थानीय कोर्ट में 29 नवंबर को अगली सुनवाई होगी. उसी दिन सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी.
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई. चार लोगों की जान चली गई है. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. हिंसा में 20 पुलिसकर्मी और 4 प्रशासन के जुड़े लोग भी घायल हुए हैं. जिले के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इंटरनेट पर भी बैन लगाया गया है. बाहरी लोगों की एंट्री भी जिले में बैन कर दी गई है.
संभल मस्जिद को लेकर क्या विवाद है और दोनों पक्षों की क्या दलीलें हैं? कोर्ट का आदेश क्या है और अब आगे क्या होने वाला है? जानिए सारे सवालों के जवाब...
संभल में कल क्या हुआ है?
स्थानीय कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर की अगुवाई में शाही मस्जिद में सर्वे के लिए एक टीम पहुंची थी. पूरा घटनाक्रम रविवार सुबह करीब 7 बजे का है. शाही मस्जिद में सर्वे की खबर सुनकर वहां भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की.
आरोप है कि सुबह 11 बजे सर्वे खत्म कर जैसे ही टीम बाहर निकली तो भीड़ ने घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया. टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की की गई. इस बीच, कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और सर्वे टीम पर पथराव कर दिया और आगजनी करने लगे. पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर किए और आंसू गैस के गोले दागे. खबर है कि भीड़ से गोली भी चलाई गईं.
संभल के अब कैसे हैं हालात?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












