
संदेशखाली: पुलिस कैंप पर बदमाशों का हमला, एक कांस्टेबल की हालत गंभीर, TMC नेताओं पर आरोप
AajTak
वेस्ट बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में मंगलवार तड़के एक पुलिस शिविर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान संदीप साहा के रूप में हुई है.
वेस्ट बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में मंगलवार तड़के एक पुलिस शिविर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान संदीप साहा के रूप में हुई है. उसे एक अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''बदमाशों के हमले में कांस्टेबल संदीप साहा के सिर में गंभीर चोट लगी है. उनकी हालत इस समय बहुत गंभीर है.'' सितालिया पुलिस शिविर पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि तीनों तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं.
इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सितालिया शिविर में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों के साभी मारपीट की गई है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं. शुरुआती जांच से पता चला है कि साहा का कुछ हफ्ते पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था.
पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आपसी विवाद की वजह से आरोपियों ने शिविर पर हमला किया हो. इस दौरान बीच-बचाव करने की वजह से दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई हो. पुलिस हिरासत में तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. घायल पुलिसवालों का बयान भी लिया गया है.
बताते चलें कि वेस्ट बंगाल में राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने के बाद से ही संदेशखाली देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है.
उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के खिलाफ महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए थे. इस मामले की पहले स्थानीय पुलिस ने जांच की थी, लेकिन बाद में सीबीआई को ये केस सौंप दिया गया. सीबीआई ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










