
संदिग्ध हमलावर की नई फोटो, अटैक के पीछे कोई गैंग क्या, 50 लोग रडार पर... सैफ केस के 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
हमलावर के बारे में अब तक जो सबसे पुख्ता जानकारी पुलिस को हाथ लगी है, उसके मुताबिक उसने वारदात के बाद अपना हुलिया बदल लिया था. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर ये जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच नजर आया था.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (54) पर बुधवार की देर रात बांद्रा स्थित उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट में घुसे चोर ने चाकू से कई बार हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सैफ को गर्दन, पीठ और हाथ सहित शरीर में कई जगह चोटें आई थीं. अभिनेता की मुंबई के लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी की गई. अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि अभिनेता खतरे से बाहर हैं और उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है, उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. उन्हें अगले दो या तीन दिन में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. पुलिस की 35 टीमें इस हमले में शामिल आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
हमलावर के बारे में अब तक जो सबसे पुख्ता जानकारी पुलिस को हाथ लगी है, उसके मुताबिक उसने वारदात के बाद अपना हुलिया बदल लिया था. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर ये जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच नजर आया था. अब तक तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिनमें आरोपी देखा गया है. पहले फुटेज में वह नंगे पांव सैफ के घर में घुसते हुए नजर आ रहा है. दूसरे में घर से निकलता हुआ और तीसरे फुटेज में वह नए हुलिये में दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: सैफ के घर में चोर: बाथरूम में छुपा, फिर हमला, 55 मिनट की कहानी, देखें वारदात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध प्रोफेशनल क्रिमिनल नहीं लग रहा. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और ना ही उसके परिवार या किसी दोस्त के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है. वह पुलिस को चकमा देने के लिए कपड़े बदल रहा है, उससे लग रहा है कि वह किसी क्राइम वेबसीरीज या क्राइम मूवी से प्रभावित है. मुंबई पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने बांद्रा रेलवे स्टेशन से लोकल या एक्सप्रेस ट्रेन ली और मुंबई के आसपास या बाहर की जगहों पर गया. पुलिस की कई टीमें लोकल और एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं.
मामले में अब तक के 10 बड़े अपडेट्स
1. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गैंग का हाथ नहीं है. उन्होंने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा- एक संदिग्ध जिसे हमले के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था (बाद में रिहा कर दिया गया) वह किसी गिरोह का हिस्सा नहीं था. किसी गिरोह ने इस हमले को अंजाम नहीं दिया है. कदम ने कहा कि अभिनेता पर हमले के पीछे चोरी ही एकमात्र मकसद था

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










