
संतान पैदा करने के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी को HC ने दी पैरोल, SC पहुंची राजस्थान सरकार
AajTak
राजस्थान के रहने वाले नंदलाल को भीलवाड़ा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. वह अजमेर जेल में बंद है. नंदलाल की पत्नी ने अपने "संतान के अधिकार" को लेकर पति की रिहाई की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने नंदलाल को 15 दिन की पैरोल दी थी.
सुप्रीम कोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. दरअसल, इस याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा एक कैदी को पत्नी की अर्जी पर पैरोल देने के फैसले को चुनौती दी गई है. दरअसल, महिला ने राजस्थान हाईकोर्ट से पति के लिए 15 दिन की पैरोल मांगी थी, ताकि वह मां बन सके और उसका परिवार आगे बढ़ सके. राजस्थान सरकार द्वारा दाखिल इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा.
क्या है मामला? दरअसल, राजस्थान के रहने वाले नंदलाल को भीलवाड़ा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. वह अजमेर जेल में बंद है. नंदलाल की पत्नी ने अपने "संतान के अधिकार" को लेकर पति की रिहाई की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि कारावास से कैदी की पत्नी की यौन और पारिवारिक और भावनात्मक जरूरतें प्रभावित हुईं. इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने अपने फैसले में ऋग्वेद समेत हिंदू धर्मग्रंथों का भी हवाला दिया था. इसमें कैदी को 15 दिन की पैरोल देने के समर्थन के लिए यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम के सिद्धांतों का भी उल्लेख किया था. कोर्ट ने कहा था कि 16 आवश्यक समारोहों में से, एक गर्भाधान यानी बच्चे को गर्भ में धारण करना महिला का अधिकार है.
2021 में भी मिली थी पैरोल इससे पहले 2021 में नंदलाल को 20 दिन की पैरोल मिली थी. अदालत ने अपने फैसले में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि नंदलाल ने पैरोल अवधि के दौरान अच्छा व्यवहार किया. साथ ही परोल अवधि खत्म होने पर उसने अपने आप सरेंडर भी कर दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










