
संजय निरुपम ने थामा शिवसेना का दामन, 19 साल बाद की पार्टी में वापसी
AajTak
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. वह एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि मैं संजय निरुपम का शिवसेना में स्वागत करता हूं. उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी शिवसेना से जुड़े हैं.
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. वह एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि मैं संजय निरुपम का शिवसेना में स्वागत करता हूं. उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी शिवसेना से जुड़े हैं. शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ने संजय निरुपम को दो बार राज्यसभा भेजा था. वे चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब मैंने उनसे पार्टी के लिए काम करने को कहा तो उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला, फिर भी वे पार्टी में शामिल हो गए. इसलिए मैं उनका स्वागत करता हूं.
बता दें कि अविभाजित शिवसेना छोड़ने के 19 साल बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. शिवसेना से ही उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी. पिछले महीने कांग्रेस से "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के कारण निकाले जाने के बाद संजय निरुपम सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए. निरुपम इससे पहले अविभाजित शिवसेना के हिंदी मुखपत्र 'दोपहर का सामना' के संपादक रह चुके हैं. सीएम शिंदे ने संजय निरुपम से कहा कि मैं आपका भरोसा टूटने नहीं दूंगा.
साल 2005 में संजय निरुपम, कांग्रेस में शामिल हुए और उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 के चुनावों में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट जीती, जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को मामूली अंतर से हराया. उन्होंने पिछले 19 सालों के दौरान कांग्रेस में कई पदों पर काम किया.
कांग्रेस ने पिछले महीने निरुपम को 'अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों' के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में शिवसेना के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता के बाद कहा था कि संजय निरुपम जल्द ही शिवसेना में शामिल होंगे. शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई में दो रैलियां करने की संभावना है, जहां 20 मई को मतदान होना है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








