
संघ, साउथ और सामाजिक समीकरण... सीपी राधाकृष्णन पर बीजेपी ने क्यों खेला दांव? 5 पॉइंट्स में समझें
AajTak
जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है, जिसके जरिए कई सियासी समीकरण साधने का दांव चला है. ऐसे में देखना है कि विपक्ष किसे उपराष्ट्रपति के चुनाव में प्रत्याशी बनाने का फैसला करता है?
देश के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बीजेपी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगी, जिसका ऐलान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सीपी राधाकृष्णन के नाम पर सभी का समर्थन जुटाना चाहते हैं. इसके लिए सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत करेंगे ताकि उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव हो सके. वहीं, सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाना बीजेपी का बेहद सोचा-समझा कदम माना जा रहा है.
राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने सियासी संदेश देने का दांव चला है. बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन के ज़रिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मैसेज देने के साथ दक्षिण भारत में अपनी सियासी पकड़ मज़बूत बनाए रखने का दांव चला है. पांच पॉइंट्स में समझें कि बीजेपी ने राधाकृष्णन के ज़रिए क्या-क्या समीकरण साधने की कवायद की है.
दक्षिण भारत को सियासी संदेश
उपराष्ट्रपति के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दक्षिण भारत के तमिलनाडु से आते हैं. इस तरह से बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाकर दक्षिण भारत को साधने का बड़ा दांव चला है. उत्तर भारत की सियासत पर बीजेपी की पकड़ मज़बूत बनी हुई है, लेकिन दक्षिण भारत की सियासी ज़मीन अभी भी पार्टी के लिए बंजर बनी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों ही उत्तर भारत से हैं. ऐसे में बीजेपी ने दक्षिण के साथ सियासी संतुलन बनाए रखने के लिए सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की रणनीति अपनाई है.
साउथ के किसी भी राज्य में बीजेपी की अपनी सरकार नहीं है. आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी सरकार में बीजेपी शामिल है. तमिलनाडु और केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राधाकृष्णन तमिलनाडु से आते हैं और उन्होंने राज्य में बीजेपी को मज़बूत करने में काफ़ी मशक्कत की है. वे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे हैं. इस तरह बीजेपी ने उपराष्ट्रपति के लिए तमिल मूल के नेता पर भरोसा जताकर एआईएडीएमके और डीएमके जैसे दलों को सियासी कशमकश में डाल दिया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






