
संघ के 100 साल: पहले सरकार्यवाह बालाजी जो बन गए थे कम्युनिस्टों के ‘जॉन स्मिथ’
AajTak
वो कद्दावर नेता जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना पहला सरकार्यवाह मानता है, लेकिन इस नेता का ऐसा वैचारिक बदलाव हुआ कि उन्होंने बाद में कम्युनिस्ट पार्टी ज्वाइन कर ली और आज उन्हें एबी वर्धन का गाइड माना जाता है. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज इसी नेता की जिंदगी और राजनीति की कहानी पेश है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें अपने पहले सरकार्यवाह के तौर पर जानता है. नाम था बालाजी हुद्दार. 1902 में आज के मध्य प्रदेश के मंडला में पैदा हुए थे. नाम रखा गया था गोपाल मुकुंद हुद्दार, लेकिन दुनिया भर के कम्युनिस्ट उन्हें जॉन ‘स्मिथ’ के नाम से ज्यादा जानते हैं. कभी संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के नंबर 2 यानी सरकार्यवाह के तौर पर उन्हें चुना गया था. अगर वो उसी निष्ठा के साथ जुड़े रहते तो गुरु गोलवलकर की जगह दूसरे सरसंघचालक होते. लेकिन आज उन्हें एबी वर्धन जैसे कम्युनिस्ट नेताओं के गाइड के तौर पर जाना जाता है. नागपुर के वर्धन बाद में सीपीआई के महासचिव बने. कहा जाता है कि नागपुर के धनी ऊधोजी परिवार की एक विधवा ने उन्हें बचपन में डूबने से बचाया था. फिर दोनों का ऐसा लगाव हुआ कि उन्होंने गोपाल को गोद ले लिया और नागपुर ले आईं. तब उनकी उम्र थी महज चार वर्ष. नागपुर से ग्रेजुएशन कर एक गर्ल्स मिशन स्कूल में पढ़ाने भी लगे. फिर छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए. पहले डॉ. बीएस मुंजे, फिर डॉ. हेडगेवार के संपर्क में आए. पढ़ने लिखने वाले भी थे और युवाओं के बीच पकड़ भी थी. जब 9-10 नवम्बर 1929 में संघ के पहले पदाधिकारी के तौर पर तीन नाम घोषित किए गए तो उनमें दूसरा नाम बालाजी हुद्दार का ही था. उन्हें सरकार्यवाह (महासचिव) बनाया गया था और सेना से रिटायर्ड मार्तंड राव जोग को सर सेनापति.
लेकिन संघ की स्थापना का जो उद्देश्य था, डॉ हेडगेवार की जो योजना थी, वो यूं ही नहीं बनी थी कि कभी भी आप कुछ भी करने लग जाओ. उसका पहला चरण ही था कि देश भर में देशभक्त युवाओं का संगठन खड़ा करना, जो प्राचीन भारत की परम्पराओं, संस्कृति में विश्वास रखते हों. शुरूआत में ही तय था कि संघ एक संगठन के तौर पर किसी भी आंदोलन में भाग नहीं लेगा लेकिन आजादी के आंदोलन या अन्य किसी आंदोलन, विरोध प्रदर्शन में अगर कोई स्वयंसेवक भाग लेना चाहता है, तो वो संघ की अनुमति से ले सकता है. इसलिए जब सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान खुद डॉ हेडगेवार ने जंगल सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने का निर्णय किया तो सबसे पहले सरसंघचालक का पद छोड़ दिया और अपनी जगह डॉ. परांजपे को ये जिम्मेदारी देकर गए. उनसे स्वयंसेवकों ने कहा भी कि हम संघ के गणवेश में चलेंगे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि संघ किसी आंदोलन में भाग नहीं लेगा. हम कांग्रेस के आंदोलन में हैं और बिना गणवेश के ही जाएंगे.
ऐसा ही फैसला सावरकर व हिंदू महासभा के निजाम के खिलाफ आंदोलन में लिया गया था. खुद संघ के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर उसमें हिस्सा लिया. डॉ हेडगेवार के भतीजे को तो जेल तक हो गई थी, लेकिन संघ ने एक संगठन के तौर पर उस आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया. इसके लिए संघ की आलोचना भी हुई थी, फिर भी डॉ हेडगेवार दृढ़ बने रहे. वैसे भी क्रांतिकारी संगठनों से जुड़े रहने के दौरान उन्हें समझ आ गया था कि किसी भी क्रांतिकारी संगठन को ज्यादा दिनों तक नहीं चलाया जा सकता क्योंकि कभी ना कभी हिंसात्मक कार्रवाइयों में रहने के चलते उनको सरकार निशाना बना सकती है. तो शायद ही कांग्रेस का कोई आंदोलन हो जिसमें स्वयंसेवकों ने भाग ना लिया हो, लेकिन संगठन के तौर पर संघ अपनी बात पर कायम रहा और आज भी उसके स्वयंसेवक विभिन्न संगठनों के बैनर तले ही भाग लेते हैं.
लेकिन शायद बालाजी हुद्दार इतना सब्र रखने के लिए तैयार नहीं थे कि देश के कोने-कोने में संगठन खड़ा किया जाए. उसमें तो दशकों लगने थे. सो उन्होंने संघ का पद दो साल से भी कम समय में छोड़ दिया. वैसे भी 27 साल की उम्र में इतने बड़े पद की जिम्मेदारी समझना आसान नहीं था. फिर उनका नाम 1931 में बालाघाट राजनीति डकैती केस में आया. क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए हथियार खरीदने थे और उसके लिए उन्होंने कुछ हथियारबंद साथियों के साथ कुछ जमींदारों के घर डाका डाला. सभी को तीन से पांच साल की सजा हुई. अगर पद पर रहते उनको ये सजा हुई होती, तो शायद संघ के लिए भी मुश्किल हो जाती. यही बात नाना पालेकर ने ‘हेडगेवार चरित’ में लिखी है.
RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी
1935 में नागपुर जेल से बालाजी हुद्दार की रिहाई हुई और उन्होंने ‘सावधान’ पत्र का सम्पादन शुरू कर दिया. अचानक बालाजी को लगा कि उन्हें पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लंदन जाना चाहिए. इस काम में उनकी मदद डॉ हेडगेवार ने भी की. लेकिन लंदन से बालाजी स्पेन चले गए. उनके सम्पर्क में वामपंथी विचारधारा के लोग आ चुके थे और उनके मन में दुनिया भर में उनकी लड़ाई लड़ने की जिद सवार हो चली थी. बालाजी से बन गए जॉन स्मिथ

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








