
संगरूर में हंगामा, CM हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठीचार्ज, किसान नेताओं को भी खदेड़ा
AajTak
संगरूर में अपनी मांगों को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान के घर का घेराव करने आए अध्यापकों पर पुलिस की लाठी चली हैं. वहीं, अध्यापकों का सपोर्ट करने वाले किसान नेताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने महिला शिक्षकों को भी नहीं बख्शा.
पंजाब के संगरूर में उस वक्त हंगामा मच गया जब कॉन्ट्रैक्ट बेस (अस्थाई) पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं सीएम भगवंत मान के निवास की और कूच कर रहे थे. पुलिस ने शिक्षकों पर जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान महिला शिक्षकों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी शिक्षकों को उठा कर बसों में बंद कर दिया. वहीं, उनके सपोर्ट में आए किसान नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यह सभी उनकी नौकरी को स्थाई करने और उनका वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे.
दरअसल, संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर से महज कुछ ही दूरी पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब भर से आए सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट बेस (अस्थाई) पर पढ़ाने वाले अध्यापकों पर पुलिस के जमकर लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारी अध्यापकों को पकड़-पकड़ कर पुलिस की बसों में बंद किया.
14 जून से मुख्यमंत्री के संगरूर वाले घर से महज कुछ ही दूरी पर अध्यापकों का प्रर्दशन अपनी मांग को लेकर जारी है. खुराना गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर भी अध्यापकों ने प्रदर्शन किया. धीरे-धीरे पूरे पंजाब भर से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अस्थाई शिक्षक-शिक्षिकाएं संगरूर में जुड़ने लगे और स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे.
प्रदर्शनकारियों ने हटाई बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदर्शनकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को किसान नेताओं का समर्थन मिला था. शनिवार को सभी ने सीएम आवास पर कूच करने का प्लान किया था. भारी पुलिस बल को सीएम मान के आवास के बाहर तैनात किया गया था. बैरिकेडिंग भी की गई थी. प्रदर्शन स्थल से सीएम आवास 2 किमी दूर था और पास ही चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे भी मौजूद था.
पुलिस को डर था कि प्रदर्शनकारी कहीं हाईवे पर आ गए तो यातायात बाधित हो सकता है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास को ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी हावी हो गए और बैरकैडिंग को हटा दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई और उन लोगों ने खेतों में दौड़ लगा दी. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें पकड़-पकड़ पर बसों में बंद कर दिया. शिक्षिकाओं पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनका समर्थन कर रहे किसान नेता पर भी जमकर लाठी बरसाईं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









