
श्री हेमकुंड साहिब में भारतीय सेना ने हटाई बर्फ, 22 मई को खुलेंगे कपाट
AajTak
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में भारतीय सेना ने पूरी तरह से बर्फ हटा दी है. हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे.
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में भारती सेना के जवानों ने पूरी तरह से बर्फ हटा दी है. सेना के जवान यहां 14 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम कर रहे थे. अब यहां से पूरी तरह से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए तैयार कर लिया गया है. इस समय हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों में बर्फ दिखाई दे रही है, लेकिन हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के आसपास बर्फ अब पूरी तरह से साफ कर दी गई है. आपको बता दें कि 22 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है.
उत्तराखंड का पांचवां धाम है हेमकुंड साहिब
हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) सिखों का एक प्रमुख तीर्थ स्थान है. हेमकुंड साहिब को उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में पहचाना जाता है. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई 2022 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे.
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल की ओर से किए गए निरीक्षण के बाद उत्तराखंड प्रशासन से विचार-विमर्श करके यह निर्णय लिया था. दर्शन करने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशालाओं और विश्रामस्थलों में रख-रखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










