
श्रीलंका में 1996 वर्ल्डकप जीतने वाली क्रिकेट टीम से मिले पीएम मोदी, जयसूर्या बोले- शानदार अनुभव
AajTak
इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कोलंबो में सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू और अन्य सहित श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बातचीत की.
इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई. ये वही टीम है जिसने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों खेलप्रेमियों की कल्पना को जीवंत कर दिया.
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था. उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया. वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेटर के. रमेश कालूविथाराना ने कहा कि जब से वे (पीएम मोदी) सत्ता में आए हैं, उन्होंने बहुत सी चीजें बदल दी हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए भी बहुत कुछ किया है. संकट के समय में भारत हमेशा हमारे साथ रहा है.
श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर में एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है. इतने बड़े देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. इस देश पर उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होगा. उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा था और हमने इसका वास्तव में आनंद लिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










