
श्रीलंका में लगा आपातकाल हटाया गया, राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान
AajTak
श्रीलंका में लगा आपातकाल हटा दिया गया है. राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने इस बात का ऐलान कर दिया गया है. उन्होंने पहले बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था. लेकिन अब उन्होंने उस फैसले को ही रद्द कर दिया है.
श्रीलंका में लगा आपातकाल हटा दिया गया है. राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने इस बात का ऐलान कर दिया गया है. उन्होंने पहले बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था. लेकिन अब उन्होंने उस फैसले को ही रद्द कर दिया है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका में पहले चार अप्रैल को आपातकाल का ऐलान किया गया था. जब आर्थिक संकट की वजह से जगह-जगह हिंसा शुरू हो गई थी, तब राष्ट्रपति ने स्थिति को काबू में करने के लिए इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था. लेकिन अब उसी आपातकाल वाले फैसले को रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे के क्या कारण रहे हैं, ये अभी स्पष्ट नहीं है.
वैसे अभी भी जमीन पर स्थिति काफी खराब बताई जा रही है. महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है. डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, केरोसीन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कागज की किल्लत की वजह से बच्चों की परीक्षा रद्द करवा दी गई है. खराब होती स्थिति का आलम इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री की पूरी कैबिनेट ने अपना इस्तीफा दे दिया है. यहां तक की पीएम के बेटे ने भी अपने पद को छोड़ने को फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि अब श्रीलंका में एक सर्वदलीय सरकार बनाई जा सकती है जहां पर विपक्ष के नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










