
श्रीलंकाई नौसेना ने फिर गिरफ्तार किए 14 भारतीय मछुआरे, हमलाकर एक को किया घायल
AajTak
एक भारतीय मछुआरे को घायल करने के अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था. मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी डर पैदा कर दिया है.
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमले के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई. श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और बुधवार देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया तो उसकी आंख में चोट लग गई थी.
इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था. मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी डर पैदा कर दिया है. बता दें कि इसी साल अप्रैल में श्रीलंका की नेवी ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.
तब भी श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में आए मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए निकले थे. श्रीलंका की नेवी का दावा है कि उन्होंने अपनी सीमा के अंदर नेदुन्थीवु टापू के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए मछुआरों पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. उनकी नाव भी श्रीलंका की नेवी ने जब्त कर ली है.
मछुआरों को पूछताछ के लिए श्रीलंका के मयिलाट्टी टापू पर रखा गया है. बता दें कि 25 मार्च 2022 में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने तमिलनाडू के मछुआरों को हिरासत में लिया है. सरकार श्रीलंका की सरकार से बात कर रही है. श्रीलंका ने 2020 में 74 मछुआरों को गिरफ्तार किया. 2022 में 96 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










