
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलब
AajTak
मंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गोलीबारी पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं. जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध जताते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है.
मंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि तीन अन्य मछुआरों की हल्की चोटें लगी हैं. इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इस कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध जताते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है.
MEA ने कार्रवाई को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि कराईकल बंदरगाह से मंगलवार सुबह तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने निकले 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी.
बयान के अनुसार, मछुआरों का दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने घेर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में एक मछली पकड़ने वाली नाव और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. मछुआरों द्वारा नाव को तमिलनाडु की ओर ले जाने का प्रयास करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी भी सवार था. एक मछुआरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा किसी वस्तु के प्रहार से घायल हो गया. गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा गया है, "मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में जाफना टीचिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है."
MEA ने कहा कि उसी जहाज पर सवार तीन और मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










