
श्रीनगर में 2 साल बाद कोई एनकाउंटर, एक दशक से कश्मीर में एक्टिव पाकिस्तानी आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमांडर और 2 अन्य दहशतगर्दों को मार गिराया है. श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, वह एक दशक से कश्मीर घाटी में एक्टिव था और इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था. वहीं, अनंतनाग में मारे गए 2 आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी जाहिद राशिद और कैमोह निवासी अरबाज मीर के रूप में हुई है.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में पाकिस्तान के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. ये दोनों एनकाउंटर अलग-अलग जगहों पर हुए थे. पहला एनकाउंटर श्रीनगर में हुआ, जबकि दूसरा अनंतनाग में. इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमांडर और 2 अन्य दहशतगर्दों को मार गिराया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लश्कर कमांडर की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो एक दशक से कश्मीर घाटी में एक्टिव था और इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था. पिछले साल अक्टूबर में ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय मसरूर वानी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
अधिकारी ने कहा कि उस्मान एक दशक से घाटी में एक्टिव था और कई हमलों में शामिल था. उसका मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर के लिए एक बड़ा झटका है. उन्होंने कहा कि उस्मान यहां सबसे सीनियर पाकिस्तानी लश्कर कमांडर था. श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबल के 4 जवान भी घायल हुए हैं. सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आंतरिक शहर के घनी आबादी वाले खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था.
CRPF के 2 जवान और 2 पुलिसकर्मी घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया, क्योंकि आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. सर्च ऑपरेशन के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसमें आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा गया. मुठभेड़ में उस्मान मारा गया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2 जवान और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
2 साल पहले हुई थी श्रीनगर में ऐसी मुठभेड़
एजेंसी के मुताबिक ये श्रीनगर में पिछले 2 साल में हुई पहली मुठभेड़ थी. पिछली मुठभेड़ सितंबर 2022 में नौगाम में हुई थी. उस मुठभेड़ में अंसार गजवत-उल-हिंद के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










