
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लाउडस्पीकर की आवाज की गई कम, CM योगी के फरमान का असर
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान के शिखर पर लगे पर लाउड स्पीकर की आवाज को कम कर दिया गया है. अब लाउडस्पीकर पर बजने वाला भजन सिर्फ मंदिर परिसर में सुना जा सकेगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का असर लखनऊ से लेकर मथुरा तक होने लगा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों पर बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर की आवाज को कम किए जाने का फैसला किया. अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान के शिखर पर लगे पर लाउड स्पीकर की आवाज को कम कर दिया गया है.
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने फोन पर बताया कि आज सुबह से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई है. वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के ओएसडी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि आज लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित कर दिया गया है.
ओएसडी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि किसी भी धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में न बजाए जाए, जिससे आबादी व आसपास के लोगों को परेशानी हो, इसके दृष्टिगत श्रीकृष्ण स्थान पर लगे लाउडस्पीकर को उतारा नहीं गया बल्कि उनकी आवाज को कम कर दिया गया है, ताकि उनकी आवाज परिसर में सुनाई दे.
ओएसडी विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी धर्म स्थलों के प्रबुद्ध लोगों से जिला प्रशासन ने संपर्क किया, उसी क्रम में श्री कृष्ण स्थान पर लगे लाउडस्पीकरो की आवाज को कम कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की थी कि सभी धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज उतनी ही रखी जाए जो धर्म स्थल से बाहर न जाए.
नोएडा के 602 मंदिरों और 265 मस्जिदों को भी नोटिस
इससे पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. 621 मंदिरों में से 602 मंदिरों, 268 में से 265 मस्जिदों और 16 अन्य धार्मिक स्थलों के धर्मगुरु और कमेटी को नोटिस जारी किया है. इसे चेतावनी भी दी गई है कि हाईकोर्ट के ध्वनि संबंधित निर्देशों का पालन किया जाए.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











