
श्रद्धा हत्याकांड: 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया आफताब
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े भी किए थे. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.
श्रद्धा हत्याकांड मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े भी किए थे. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.
हैवानियत की हदें पार, सामने आई हर डिटेल
बताया जा रहा है कि श्रद्धा और आफताब दोनों मुंबई की एक बड़ी कंपनी में काम करते थे. वहीं पर दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को दिल दे बैठे. बाद में जब परिवार की तरफ से रिश्ते का विरोध किया गया तो दोनों अचानक से मुंबई छोड़ दिल्ली आ गए. वहां पर दोनों लिव इन में रहने लगे. श्रद्धा, आफताब पर शादी करने का दबाव बनाती थी, चाहती थी कि दोनों जल्द ही बस जाएं. लेकिन आफताब को ये मंजूर नहीं था और इसी वजह से झगड़े होते रहते थे. फिर एक दिन एक झगड़े में नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि आफताब ने श्रद्धा को जान से मार दिया. बाद में किसी को भनक ना लगे इसलिए श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किए और एक-एक कर पास के ही एक जंगल में उन्हें फेंक आया.
बाद में जब श्रद्धा के परिवार को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वे मुंबई से दिल्ली आए और पुलिस के पास जा अपहरण का केस दर्ज करवाया गया. फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आफताब को खोज लिया और शनिवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
स्वाति मालीवाल की पुलिस को चिट्ठी
पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब एक 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था, उसने लाश के तमाम टुकड़े उसमें रख दिए थे. वो रोज रात को 2 बजे फ्लैट से निकलता था और एक लाश का टुकड़ा जंगल में फेंक आता था. पुलिस की मानें तो उसने तकरीबन 16 दिन तक ऐसे ही लाश टुकड़े फेंके थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










