
श्रद्धा हत्याकांड: ये 5 किरदार बढ़ाएंगे आफताब की मुश्किलें! रेंट एग्रीमेंट और पानी का बिल भी बनेगा मुसीबत
AajTak
गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉल्कर की हत्या करने वाला आफताब अमीन पूनावाला भले ही बार-बार अपने बयान क्यों न बदल रहा हो, लेकिन उसके खिलाफ सबूत इकट्ठे होते जा रहे हैं. अब तक ही 5 ऐसे किरदार सामने आ चुके हैं, जो उसके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. वहीं, मकान का रेंट एग्रीमेंट और पानी का बकाया बिल भी उसके खिलाफ सबूत बन सकता है.
Shraddha Walker Murder Case: आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Amin Poonawala) ने गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉल्कर (Shraddha Walker) की हत्या करने की बात तो कबूल कर ली है, मगर पुलिस के लिए उसे कातिल साबित करना अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है.
आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे. अब पुलिस शव के टुकड़ों को ढूंढने के लिए जंगल में भटक रही है. अब तक 13 टुकड़े मिल भी चुके हैं, लेकिन अब भी बेहद अहम सबूत पुलिस के हाथ से दूर हैं.
पुलिस को अब तक न तो श्रद्धा का सिर मिला है, और न ही मोबाइल फोन मिला है. इतना ही नहीं, जिस हथियार से श्रद्धा के टुकड़े किए गए, वो भी अब तक पुलिस को नहीं मिला है.
आफताब और श्रद्धा दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी. दोनों ने मुंबई में एक ही कॉल सेंटर में काम भी किया, जहां उन्हें प्यार हो गया. परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए दोनों दिल्ली आ गए और यहां महरौली में किराये पर फ्लैट लेकर लिव-इन में रहने लगे.
इस साल 18 मई को दोनों में झगड़ा हुआ और आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया ताकि पकड़ में न आ सके.
पुलिस कह रही है कि आफताब बार-बार अपना बयान बदल रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. इसलिए पुलिस ने अदालत में उसका नार्को टेस्ट कराने की अर्जी दी है. भले ही आफताब बयान बदल रहा हो और जांच में मदद न कर रहा हो, लेकिन इस पूरे हत्याकांड में कुछ ऐसे किरदार भी हैं, जो अहम साबित हो सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










