
श्रद्धा हत्याकांडः लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं, बच्चे से लेकर संपत्ति तक... महिलाओं को मिले हैं ये अधिकार
AajTak
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद लिव-इन रिलेशनशिप चर्चा में है. श्रद्धा की हत्या का आरोप उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला पर लगा है. लिव-इन रिलेशनशिप में रहना कोई अपराध नहीं है. लेकिन ऐसे रिश्तों में रहने वाली महिलाओं को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि लिव-इन में रहने वाली महिलाओं को क्या-क्या अधिकार हैं?
लिव-इन रिलेशनशिप, यानी जब लड़का और लड़की बगैर शादी के लंबे समय तक एक ही घर में एक साथ रहें. आज के दौर में लिव-इन रिलेशनशिप आम होती जा रही है. खासकर बड़े शहरों में.
लेकिन यही लिव-इन रिलेशनशिप आजकल चर्चा में है. कारण है दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड. श्रद्धा की हत्या का आरोप उसके ही बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला पर लगा है. आफताब और श्रद्धा लिव-इन में रहते थे. दोनों अक्सर झगड़ते भी रहते थे. 18 मई को शादी की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी. बाद में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंक दिया, ताकि पकड़ा न जा सके. हत्याकांड के लगभग 6 महीने बाद आफताब पकड़ा गया और पुलिस जांच कर रही है.
भारत में लिव-इन रिलेशनशिप का कल्चर भी बढ़ रहा है. 2018 में एक सर्वे हुआ था. इस सर्वे में शामिल 80% लोगों ने लिव-इन रिलेशनशिप को सपोर्ट किया था. इनमें से 26% ने कहा था कि अगर मौका मिला तो वो भी लिव-इन रिलेशन में रहेंगे.
हमारे देश में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कोई कानून नहीं हैं. लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं है. सुप्रीम कोर्ट और अदालतों के फैसलों ने लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता दे रखी है.
अब श्रद्धा हत्याकांड में सबसे बड़ी बात ये निकलकर आ रही है कि श्रद्धा के साथ लंबे समय तक आफताब मारपीट कर रहा था, लेकिन उसने इसकी शिकायत नहीं की. उसके दोस्तों का दावा है कि कई बार बात इतनी बढ़ गई थी कि बात पुलिस के पास जाने तक पहुंच गई थी. हालांकि, श्रद्धा के मना करने पर पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा. अगर श्रद्धा वक्त रहते पुलिस तक पहुंच जाती या शिकायत करती तो उसकी जान बच सकती थी. इसलिए, अगर आप लिव-इन में रह रहे हैं तो आपको अपने अधिकार पता होने चाहिए.
ये भी पढ़ें-- दिल्ली के मैदानगढ़ी का वो तालाब, जिसमें आफताब ने श्रद्धा का सिर फेंका! खाली कराने में जुटी पुलिस

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








