
श्रद्धा वालकर हत्याकांड: जज के छुट्टी पर होने से टला आफताब के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला
AajTak
श्रद्धा वालकर के पिता का कहना था कि बेटी की मौत के एक साल पूरे होने के भीतर उसका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं. इस वजह से उनके बेटी की अस्थि लौटाने का निर्देश दिया जाए. वहीं, जज के छुट्टी पर होने से आफताब पर आरोप तय नहीं हो पाए हैं.
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला टला गया है. सामने आया है कि फैसला सुनाने वाले जज छुट्टी पर हैं, जिसके चलते फैसला नहीं आ पाया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट श्रद्धा के पिता की उनकी बेटी का अस्थि लौटाए जाने की मांग वाली अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था. श्रद्धा के पिता ने कहा है कि वह अपनी बेटी का उसकी मौत के पूरे होने के एक साल के भीतर उसका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं. इस वजह से उनके बेटी की अस्थि लौटाने का निर्देश दिया जाए.
कैदियों ने की थी आफताब से मारपीट
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के साथ जेल में कैदियों ने मारपीट की थी. पिछली सुनवाई में आफताब के वकील ने दावा किया था कि अदालत में पेश किए जाने के दौरान अन्य कैदियों ने आफताब के साथ मारपीट की. इसके बाद कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.
पिछले साल की थी श्रद्धा की हत्या
पुलिस के मुताबिक मई में आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था. फिर दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर लगभग तीन सप्ताह तक उसने लाश के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा था. फिर कई दिनों तक वो लाश के टुकड़े शहर भर में फेंकता रहा था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया था. फिर 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए उसकी पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई थी. अदालत ने 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
लिव इन में रह रही थी श्रद्धा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










