
श्रद्धा-आयुषी मर्डर: एक शहर, दो बेटियां, भयावह अंजाम... एक को बाप ने मार डाला, दूसरे के प्रेमी ने कर दिए टुकड़े
AajTak
आयुषी और श्रद्धा की कत्ल की कहानी दो युवतियों के विश्वास के चकनाचूर और छलनी-छलनी होने की कहानी है. एक को उसके पिता ने मारा, दूसरे को उसके प्रेमी ने. ये दोनों लड़कियां तो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इनके साथ रिश्तों का विश्वासघात इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है.
श्रद्धा वॉल्कर और आयुषी यादव. श्रद्धा 27 साल की थी, आयुषी 21 की थी. इन दो लड़कियों ने अभी अपने सपने बुनने ही शुरू किए थे कि दोनों ही मार दी गईं. दोनों को ही अपनों ने मारा. एक को पिता ने, एक को प्रेमी ने. श्रद्धा को उसके उस प्रेमी ने टुकड़े टुकड़े कर दिए जिसे उसने प्रेम के सपने दिखाए थे, आयुषी को तो उस पापा ने मारा जिनकी गोद में किलकारियां भरती हुईं वो बच्ची से बड़ी हुई थी.
दिल्ली की ये दो कहानियां दिल दुखाने वाली, रुलाने वाली और सोचने के लिए मजबूर कर देने वाली हैं.
आयुषी यादव की कहानी
दिल्ली से आगरा जाने वाली यमुना एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने वाली कारों की रफ्तार रोमांच पैदा करती है. 18 नवंबर को इसी एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड पर एक लाल रंग की बड़ी ट्राली दिखी तो लोग चौक गए. ये जगह मथुरा के नजदीक राया में मौजूद एग्रीकल्चरल रिसर्च सेंटर के पास की थी. लोगों ने इस बड़ी सी लाल ट्रॉली के पास पहुंचकर देखा तो वे सहम गए.
तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 18 नवंबर बारह बजे तक पुलिस यहां पहुंच चुकी थी. जब इस लाल ट्रॉली को खोला गया तो पुलिस के होश उड़ गए. इस लाल ट्रॉली में एक युवती की लाश रखी हुई थी.
मथुरा पुलिस के अनुसार इस लड़की की लंबाई 5 फीट 2 इंच थी. लड़की को गोली मारी गई थी. फिर उसे प्लास्टिक में लपेटकर बैग में बंद कर दिया गया था. इस बैग में लाल रंग की दो साड़ियां भी रखी हुई थीं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








