
शौच करने गई नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना हुई. पीड़िता रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. नाबालिग ने बताया अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और रेप किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया. पीड़ित बच्ची शौच के लिए गई थी. जहां उसके साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया. इसके बाद बच्ची को मेडिलक के लिए अस्पताल भेजा गया और 164 के तहत बयान दर्ज किए गए. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची शौच के लिए गई थी. तभी आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया.
शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ रेप
पीड़िता रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. नाबालिग ने बताया अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और रेप किया. इसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और इस घटना के बारे में बताया. आरोपी के परिजन इस मामले को खत्म करने का प्रयास करत रहे. फिर मंगलवार शाम इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई.
पुलिस ने मामला दर्ज करा आरोपी की तलाश शुरू की गई
इस मामले की पुष्टि करते हुए DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के आवदेन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










