
शोरूम में अचानक कैसे ब्लास्ट हो गया एयर कंडीशनर? जांच में जुटी पुलिस
AajTak
बेंगलुरु (Bengaluru) के ज्वेलरी शोरूम में लगे AC में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में बड़ी घटना हो गई. यहां शोरूम में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इसी के साथ सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बेल्लारी में स्थित ज्वैलर्स के शोरूम में हुई. यहां लगे एसी में अचानक धमाका हो गया. ब्लास्ट होते ही पूरा शोरूम धुआं-धुआं हो गया. खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. इसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए.
घायलों में एक व्यक्ति की हालत ज्यादा सीरियस बताई जा रही है. सभी घायलों को आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना के बारे में जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी.
यह भी पढ़ें: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, पुलिसकर्मी सहित दो की मौत
सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि बेल्लारी में स्थित ज्वैलर्स में एसी में विस्फोट हो गया था. कल शाम बेल्लारी के टेरू स्ट्रीट पर स्थित कल्याण ज्वैलर्स में ये घटना हुई. एसी यूनिट में कोई खराबी आ गई थी, जिससे अचानक विस्फोट हो गया.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








