
शोक में डूबे हेमंत सोरेन का हाथ थामकर ढांढस बंधाते दिखे पीएम मोदी, अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
AajTak
झामुमो नेता शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को रांची में किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया है. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड और देश के बड़े आदिवासी नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन को सम्मान से दिशोम गुरु भी कहा जाता था.
पीएम मोदी ने किए अंतिम दर्शन
शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक इमोशनल मैसेज में लिखा, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.' इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए हैं.
इस दौरान अस्पताल से पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भावुक हेमंत सोरेन को ढांढस देते दिख रहे हैं. हेमंत सोरेन हाथ जोड़कर पीएम मोदी के साथ खड़े हैं, और पीएम मोदी ने उनके कंधे पर अपना हाथ रख लिया है. इस फोटो में पीएम मोदी उन्हें सांत्वना देते दिख रहे हैं. दूसरी फोटो में हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को भी देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की 'मुक्ति' से गढ़ा झारखंड का इतिहास, सिस्टम के खिलाफ बागी सियासत वाले शिबू सोरेन के किस्से!
एक अन्य तस्वीर में पीएम मोदी, झामुमो नेता शिबू सोरेन के पार्थिव को सिर झुकाकर श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं. पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण के साथ अपनी पहचान बनाई. वह खास तौर पर आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित थे.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










