
शोएब इब्राहिम ने फैंस को दी राहत की खबर, ICU से बाहर आए एक्टर के पिता, नानी भी आईं घर
AajTak
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हॉस्पिटल से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें चाय से भरा कप नजर आ रहा है. शोएब ने पोस्ट के जरिए बताया है कि अपने पापा की देखभाल करने के लिए वो चाय की मदद से खुद को जगाए हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनके पापा अब ICU से बाहर आ गए हैं.
'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम अपने पापा की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं. शोएब के पापा को कुछ दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से वो ICU में भर्ती थे. शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल के जरिए लगातार अपने पापा की हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दे रहे हैं. फैंस ये जानकर काफी दुखी थे कि शोएब के पापा के बाद उनकी नानी भी हॉस्पिटल में भर्ती थीं. हालांकि अब शोएब ने एक राहत भरी खबर दी है, जिसे जानकर उनके फैंस भी राहत की सांस लेंगे.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











