
'शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं...', 'ऑपरेशन टाइगर' के आरोपों पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
AajTak
शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें 440 वॉल्ट का झटका महाराष्ट्र की जनता ने दिया है. उससे वो उभर नहीं पाए हैं. विधानसभा चुनाव में लोगों ने हम पर भरोसा जताया है. लोगों ने उन्हें एक ही झटका मारा है, लेकिन झटका सॉलिड मारा है.
महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सूबे के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर' के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता, उसके लिए शेर का कलेजा होना चाहिए. मेरे काम से प्रभावित होकर सभी पार्टियों के लोग मुझसे मिलते रहते हैं. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था, तब भी मेरे आवास 'वर्षा' के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते थे. आज भी हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. उन्होंने कहा कि ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.
शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें 440 वॉल्ट का झटका महाराष्ट्र की जनता ने दिया है. उससे वो उभर नहीं पाए हैं. विधानसभा चुनाव में लोगों ने हम पर भरोसा जताया है. लोगों ने उन्हें एक ही झटका मारा है, लेकिन झटका सॉलिड मारा है.
शिंदे ने कहा कि भिवंडी, कल्याण और ठाणे जिलों से उद्धव गुट की शिवसेना (UBT) के कई पदाधिकारी आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं. लोगों को शिवसेना पर भरोसा है. हम सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग घर पर बैठे हैं, वे घर पर ही रहें. जब वे हारते हैं, तो वे EVM को दोष देते हैं.
क्या है ऑपरेशन टाइगर?
महाराष्ट्र की सिसायत में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' की जमकर चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि शिंदे गुट की ओर से उद्धव गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के नेताओं को अपने खेमें में लाने की भरसक कोशिश की जा रही है. 'ऑपरेशन टाइगर' शिवसेना नेता उदय सामंत के नेतृत्व में कांग्रेस और उद्धव गुट के नेताओं से संपर्क की अटकलों के बाद ज्यादा चर्चा में आ गया है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के कई विधायक, सांसद और पूर्व विधायक पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया था कि 'ऑपरेशन टाइगर' तीन महीने के अंदर पूरा हो जाएगा.
'ऑपरेशन टाइगर' पर क्या बोले मंत्री उदय सामंत?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










