
शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त से निवेशक मालामाल, डेढ़ साल में 161 लाख करोड़ रुपये कमाए
AajTak
शेयर बाजार (Share Market) में शानदार तेजी से शुक्रवार को BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर पहली बार 263 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. गुरुवार को बीएसई का मार्केट कैप 261.74 लाख करोड़ रुपये था.
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. मार्च 2020 में कोरोना संकट में आई भारी गिरावट के बाद से अब तक निवेशकों के धन में करीब 158 फीसदी की शानदार बढ़त हुई है. इस दौरान सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 26 हजार से 60 हजार के लेवल तक पहुंच गया है. रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा रहे शेयर बाजार में निवेशकों ने मुनाफे की बंपर फसल काटी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












