
शेयर बाजार ने रचा इतिहास, निफ्टी ने तोड़ डाले पुराने सभी रिकॉर्ड... अब नए शिखर पर
AajTak
नेशनल स्टॉक एक्सेंज (Nifty 50) ने आज सुबह इतिहास रचते हुए फ्रेश ऑल टाइम हाई के लेवल को छू लिया है. बुधवार को प्री-ओपन में निफ्टी 18900 के ऊपर खुला. इससे पहले निफ्टी (Nifty) का ऑल टाइम हाई 18,887.60 अंक था.
भारतीय शेयर मार्केट (Indian Stock Market) ने आज ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है. नेशनल स्टॉक एक्सेंज (Nifty 50) ने अपने पुराने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नई ऊंचाई हासिल की है.
दरअसल, बुधवार को प्री-ओपन में निफ्टी 18900 के ऊपर खुला. इससे पहले निफ्टी (Nifty) का ऑल टाइम हाई 18,887.60 अंक था. निफ्टी ने 142 सेशन के बाद ये इतिहास रचा है. बता दें, निफ्टी ने इससे पहले अपना ऑल टाइम हाई 18,887 अंकों का अक्टूबर 2021 में बनाया था.
पिछले कुछ सेशन से निफ्टी लगातार ऑल टाइम हाई बनाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन आज आखिरकार निफ्टी पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंच गया है. इस बीच स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है.
फिलहाल भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स (Sensex) सुबह 9.40 बजे पर 63600 अंक के करीब था. वहीं निफ्टी 18900 के आसपास बना हुआ है. इस बीच निफ्टी-50 में अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.
इसके अलावा टाइटन, JSW स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर भी डेढ़ फीसदी तक मजबूत हैं. हालांकि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है. जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में निफ्टी का ट्रेंड मजबूत नजर आ रहा है. साथ ग्लोबल मार्केट से आ रहे हैं पॉजिटिव संकेतों ने निफ्टी में ताकत भरी है, जिसके सहारे इसने ऐतिहासिक ऊंचाई को हासिल किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










