
'शेख हसीना को जब तक चाहें, भारत में रहने की इजाजत दी जाए,' बोले मणिशंकर अय्यर
AajTak
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कोलकाता में आयोजित 16वें एपीजे लिटरेरी फेस्टिवल में कहा कि मुझे खुशी है कि शेख हसीना को भारत में शरण दी गई. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब तक वो चाहें, हमें उनकी मेजबानी करनी चाहिए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बांग्लादेशी की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (77 साल) भारत में जब तक रहना चाहें, उनको तब तक रहने की इजाजत दी जाए. वहीं, बांग्लादेश द्वारा किए जा रहे हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर अय्यर ने कहा कि शेख हसीना ने हमारे लिए बहुत कुछ अच्छा किया है. ये हम सब जानते हैं. मुझे खुशी है कि उन्हें शरण दी गई.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब तक वो चाहें, हमें उनकी मेजबानी करनी चाहिए. भले ही वो पूरा जीवन भारत में रहना चाहती हों. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अय्यर कोलकाता में आयोजित 16वें एपीजे लिटरेरी फेस्टिवल में बोल रहे थे.
हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यह सच है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों पर हमला इसी वजह से हो रहा है, क्योंकि वो शेख हसीना के समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले की खबरें सच हैं, लेकिन बढ़ा-चढ़ाकर कर भी बताई गई हैं, क्योंकि अधिकतर संघर्ष राजनीतिक विवादों को सुलझाने के लिए होते हैं.
विभाजन की त्रासदी से अलग देश बना
लिटरेरी फेस्टिवल में प्रश्नकाल सत्र के दौरान अय्यर ने कहा कि पाकिस्तानी काफी हद तक भारतीयों की तरह हैं, लेकिन विभाजन की वजह से वो एक अलग देश बन गया. उन्होंने आगे कहा कि एक तमिल के रूप में मुझमें और एक पंजाबी के रूप में मेरी पत्नी के बीच जितना अंतर है, उससे कम मेरी पत्नी और पाकिस्तानी पंजाबी में अंतर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










