
शेख हसीना के जाते ही बांग्लादेश ने उठाए दो बड़े कदम, सही साबित हुई भारत की आशंका?
AajTak
बांग्लादेश की केयरटेकर सरकार ने हाल ही में कुछ ऐसे फैसले किए हैं जिन्हें भारत की चिंता बढ़ाने वाला बताया जा रहा है. सबसे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के प्रमुख जशीमुद्दीन रहमानी को रिहा किया. रहमानी की रिहाई भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि रहमानी भारत में स्लीपर सेल की मदद से जिहादी गतिविधियां फैलाता रहा है. इसके अलावा, बांग्लादेश ने देश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी से भी लगा बैन हटा दिया है. ये पार्टी भी अपने भारत विरोधी रुख के लिए जानी जाती रही है.
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता गिरने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहम्मद यूनुस फिलहाल वहां की केयरटेकर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. जबसे उन्होंने बांग्लादेश की कमान संभाली है, तब से एक के बाद एक कट्टरपंथी संगठनों पर लगे बैन हट रहे हैं और सजायाफ्ता आतंकी जेल से रिहा हो रहे हैं. पड़ोसी देश में ये हालात भारत के लिए बेहद चिंता की बात है.
मोहम्मद युनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने बुधवार को देश की मुख्य इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी और उसके गुटों पर से प्रतिबंध हटाया. इससे ठीक दो दिन पहले 26 अगस्त, सोमवार को उसने अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के प्रमुख जशीमुद्दीन रहमानी को भी पैरोल पर रिहा कर दिया जिसके तार आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़े हैं. एबीटी भारत में आतंक फैलाने की नाकाम साजिशें रचता रहा है.
ब्लॉगर की हत्या के आरोप में सजा काट रहा था रहमानी
एक ब्लॉगर की हत्या के दोषी जशीमुद्दीन रहमानी पर बांग्लादेश के आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत आरोप लगे थे. 15 फरवरी 2013 को राजीब हैदर की हत्या के लिए उसे पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी. हैदर की ढाका में उसके घर के सामने हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रहमानी को अगस्त 2013 में गिरफ्तार किया गया था.
शेख हसीना के शासन के दौरान 2015 में रहमानी के एबीटी को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया था. बाद में इसने खुद को अंसार अल-इस्लाम के रूप में दोबारा स्थापित किया जिसे 2017 में फिर से प्रतिबंधित कर दिया गया.
आतंकियों की रिहाई ने भारत की टेंशन बढ़ाई

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










