
शुभेंदु अधिकारी से येदियुरप्पा तक... शशि थरूर ने दी लिस्ट- BJP में आते ही बंद हो गई इन 8 नेताओं की जांच
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ऐसे आठ नेताओं की लिस्ट शेयर की है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे. लेकिन बीजेपी या बीजेपी की सहयोगी पार्टियों में आते ही इनके खिलाफ जांच बंद कर दी गई.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शराब घोटाले मामले में चल रही जांच के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ऐसे नेताओं की सूची शेयर की है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे लेकिन बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद उनके खिलाफ जांच बंद कर दी गई.
थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' नारे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि शायद वह (मोदी) बीफ के बारे में बात कर रहे थे. थररू की यह टिप्पणी शराब घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई की पांच दिनों की कस्टडी में भेजे जाने के बाद आई है.
शशि थरूर ने मंगलवार को आठ नेताओं की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी की. इनमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, शुभेंदु अधिकारी, भावना गवली, यशवंत जाधव, यामिनी जाधव, प्रताप सरनाईक और नारायण राणे हैं. इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप थे लेकिन बीजेपी या इनके सहयोगी दलों में शामिल होने पर इनके खिलाफ जांच रोक दी गई.
थरूर ने इस लिस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया कि इन नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच बीजेपी में जाने के बाद रोक दी गई.
थरूर ने नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार विरोधी नारेबाजी का हवाला देते हुए कहा कि मैं हमेशा उनके ना खाऊंगा ना खाने दूंगा के बारे में सोचता हूं. मुझे लगता है कि वह बीफ की बात कर रहे हैं.
बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था. वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










