
शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत 11 पर FIR, 5.5 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला
AajTak
पहली एफआईआर में फर्जी बिल से भुगतान कर 5.5 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला दर्ज हुआ है जबकि दूसरी एफआईआर में अवैध तरीके से 69 प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में गड़बड़ी की बात है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. यूपी एसटीएफ की तरफ से प्रयागराज के नैनी थाने में 5.5 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता और गलत नियुक्ति करने के मामले में ये केस दर्ज हुआ है. पहली एफआईआर में फर्जी बिल से भुगतान कर 5.5 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला दर्ज हुआ है जबकि दूसरी एफआईआर में अवैध तरीके से 69 प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में गड़बड़ी की बात है.
इसमें यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जेए ओलिवर, व कुलपति डॉक्टर आरबी लाल, तत्कालीन रजिस्टरार अजय लॉरेंस, प्रति कुलपति सुनील बी लाल समेत 11 लोग नामजद हैं. एसटीएफ की एफआईआर में नामजद यूनिवर्सिटी के कुलपति पर फतेहपुर में अवैध धर्मांतरण के मामले में भी केस दर्ज है जिसकी जांच की जा रही है.
बता दें कि बीते दिनों धर्म परिवर्तन का एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले से आया था. आरोप है कि यहां शहर के देवीगंज चर्च में फ्री शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, नगदी और सुंदर लड़की से शादी कराने का प्रलोभन देकर हिंदू युवक का धर्मांतरण कराया गया. पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर आर बी लाल समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










