
शी जिनपिंग अगले साल आ सकते हैं भारत... PM मोदी ने BRICS समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण
AajTak
भारत अगले वर्ष ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 2026 में इस संगठन का शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 का ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए अपनी वैश्विक नेतृत्व क्षमता और एशिया में रणनीतिक संतुलन को मज़बूत करने का अहम अवसर होगा. चीन में चल रहे SCO समिट के दौरान पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साल 2026 में भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया.
दरअसल, भारत अगले वर्ष ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 2026 में इस संगठन का शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भारत वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज को मजबूत करने और समूह को नए स्वरूप में ढालने की दिशा में प्रयासरत है.
मोदी-शी मुलाकात और SCO पर चर्चा
बता दें कि चीन के तियानजिन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने चीन की SCO अध्यक्षता और तियानजिन सम्मेलन के आयोजन का समर्थन व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता अत्यंत आवश्यक है.
पिछले वर्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कुछ विवादित इलाकों में हुई ‘डिसएंगेजमेंट’ प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने इसे सकारात्मक कदम बताया और भरोसा जताया कि आगे भी सीमा पर शांति बनी रहेगी.
भारत का ब्रिक्स एजेंडा

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










