
शीजान के जवाब पर पुलिस को शक, तुनिशा से ऐसा क्या कहा जो कर लिया सुसाइड?
AajTak
तुनिशा शर्मा मामले में आरोपी शीजान खान की रिमांड कॉपी सामने आई है. इसके मुताबिक, 24 दिसंबर को आत्महत्या करने से पहले तुनिशा ने शीजान के मेकअप रूम में जाकर कुछ देर तक उससे बात की थी. सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीरें कैद हुई हैं. माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो संशयित बातचीत हुई थी.
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत की गुत्थी मुंबई पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान पुलिस की रिमांड में हैं. इस बीच एक्टर की रिमांड कॉपी सामने आ गई है. रिमांड कॉपी के मुताबिक, 24 दिसंबर को आत्महत्या करने से पहले तुनिशा ने शीजान के मेकअप रूम में जाकर कुछ देर तक उससे बात की थी. इसके बाद शीजान सीन शूट करने के लिए अपने रूम से सेट की तरफ चला गया था. तुनिशा भी उसके पीछे-पीछे सीरियल सेट के गेट तक गई थी और फिर वहां से लौटकर अपने मेकअप रूम में चली गई थी.
शीजान-तुनिशा के बीच हुई थी कुछ बातचीत?
तुनिशा ने इसके कुछ देर बाद अपने मेकअप रूम में अपना मोबाइल रखा और फिर शीजान के मेकअप रूम में गई. ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के मुताबिक इस दौरान शीजान और तुनिशा के बीच कुछ तो संशयित बातचीत हुई है. लेकिन आरोपी शीजान खान से जब इसके बारे में पूछा जा रहा है तो वो इधर-उधर का जवाब दे रहा है. इसलिए इसकी जांच करना अभी बाकी है.
रिमांड कॉपी के मुताबिक, शीजान के मोबाइल से कई अहम चैट्स मिली हैं, जिसकी जांच में यह पता चल रहा है कि आरोपी और तुनिशा के बीच अफेयर था. दोनों के ब्रेकअप के बाद उसने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था. तुनिशा बार-बार उसे मैसेज करती थी, लेकिन आरोपी उसका जवाब न देकर उसे अवॉयड करता था.
एक्ट्रेस की मां ने लगाए बड़े इल्जाम
रिमांड कॉपी के मुताबिक, शीजान ने अपने मोबाइल से काफी चैट्स डिलीट की है. कुछ चैट्स रिकवर की गई है. उसके मुताबिक आरोपी कई लड़कियों से बात करता था. तुनिशा की मां ने अपने दर्ज बयान में कहा है कि उसने 24 दिसंबर को सीरियल सेट पर तुनिशा को थप्पड़ मारा था. इसके अलावा उसे उर्दू सीखने और हिजाब पहनने के लिए कहता था. इसको लेकर शीजान से पूछताछ आगे की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










