
शिवसेना पर NCP को नहीं ऐतबार! 'कभी हां कभी ना' काम कर रहा खराब
AajTak
इससे पहले रविवार को शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक की तरफ से महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा गया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है महा विकास अघाड़ी का मुख्य मकसद बस NCP और कांग्रेस को बड़ा करना है. सरनाईक ने पत्र में लिखा है कि बेहतर होगा अगर शिवसेना पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से लौट चले.
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना उस ऊंट की तरह हो गई है, जो किस करवट बैठेगा किसी को पता नहीं है. हाल के दिनों में शिवसेना ने कांग्रेस को अकेले बीएमसी चुनाव लड़ने को लेकर लताड़ लगाई थी. इतना ही नहीं शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) ने तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक बार फिर से बीजेपी के साथ समझौता तक करने का सुझाव दिया था. हालांकि महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी) की तरफ से यही कहा गया कि सब कुछ ठीक है. इस झगड़े को एक बार फिर से हवा मिली जब प्रशांत किशोर के साथ शरद पवार की बैठक में शिवसेना को शामिल नहीं किया गया. एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार ने इस बैठक को लेकर कहा कि यह सभी विपक्षी दलों की बैठक नहीं थी. बैठक को लेकर कहा गया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर सेंटर में भी बीजेपी सरकार को चुनौती देने पर विचार किया जा रहा है. वहीं इस बैठक से अलग रहने वाली शिवसेना ने एक बार फिर से लोगों को चौंका दिया है. शिवसेना ने अपने विधायक प्रताप सरनाईक को ममता बनर्जी से सीख लेने की सलाह दी है. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अगर विधायक को लगता है कि उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) या अन्य केंद्रीय एजेंसियों के जरिए परेशान किया जा रहा है तो उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह इसका सामना करना चाहिए.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







